*भाजपा नेता की हत्या : डीएम का घेराव, एसएसपी को हटाने की मांग*
* युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकार किए जाने की बजह से हुई हत्या ?
लखनऊ के महानगर क्षेत्र में सोमवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की चाकू से गोदकर हत्या कर दिए जाने से नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डीएम कौशल राज का घेराव कर नारेबाजी करते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी को हटाए जाने की मांग की व ट्रामा सेंटर पर जमकर हंगामा काटा।
अमीनाबाद के गगनी तालाब के रहने वाले भायुमो के प्रदेश उपाधायक्ष प्रत्युषमणि त्रिपाठी सोमवार देर शाम बाइक से बादशाहनगर गये थे जहां से घर लौटते समय हमलावरों ने चाकू से हमला कर उन्हे लहूलुहान कर दिया और फरार हो गये।मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हे ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।
प्रत्युष की जेब से मिले बिजीटिंग कार्ड से पुलिस ने पहचान कर उनके घर सूचना दी।भाजपा नेता की हत्या की खबर फैलते बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ट्रामा सेंटर पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया।वहां कई थानो की पुलिस के साथ ही पीएसी को तैनात किया गया।डीएम कौशल राज का ट्रामा सेंटर से लेकर उनके आवास तक घेराव किरा गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी व एसएसपी को हटाए जाने की मांग की।
सीओ कैसरबाग अमित राय के अनुसार 25 नवबंर को पड़ोस की युवती से कथित छेड़छाड़ को लेकर प्रत्युष की युवती के भाइयों से कहासुनी हुई थी और युवती ने उनके खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी जबकि कहा जा रहा है कि युवती ने फेसबुक पर प्रत्युष को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे स्वीकार न किए जाने पर युवती ने छेड़छाड़ की कहानी गढ़ प्रत्युष पर भाइयों से हमला कराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर गुस्सा था कि अगर पुलिस ने उसी समय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की होती तो भाजपा नेता की हत्या न होती।प्रत्युष की मौत से पत्नी सीमा व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व क्षेत्र में तनाव को देखते हुए गगनी तालाब में पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है।हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमे लगाई गयीं हैं।






