*प्रदेश में 75.05 प्रतिशत मतदान*
*75.98 प्रतिशत पुरूष और 74.03 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया*
*सबसे अधिक छिंदवाडा जिलें में 83.92 प्रतिशत और सबसे कम भिण्ड जिलें में 61.49 प्रतिशत मतदान हुआ*
भिण्ड /मध्यप्रदेश की 15 वी विधानसभा के लिये हुये निर्वाचन में 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ है प्रदेश में यह अभी तक का सर्वाधिक मतदान है। प्रदेश में 65 हजार 367 मतदान केन्द्रों पर 28 नवम्बर को मतदान हुआ । कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड 4 लाख 33 हजार 79 है जिसमें कुल 3 करोड़ 78 लाख 52 हजार 213 मतदाताओं ने मतदान किया । विधानसभा चुनाव में 1 करोड 99 लाख 86 हजार 978 पुरूष, 1 करोड 78 लाख 64 हजार 900 महिला और 335 अन्य मतदाताओं ने मतदान किया है।
प्रदेश में सबसे अधिक मतदान छिंदवाडा जिलें में 83.92 प्रतिशत और सबसे कम भिण्ड जिले में 61.49 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2018 के मतदान की जिलेवार और विधानसभावार सूची बमवउंकीलंचतंकमेीण्दपबण्पद बेवसाइट पर उपलब्ध है






