देश में पहली बार सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही हैं जैन साध्वियां,

देश में पहली बार सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही हैं जैन साध्वियां, कुछ 60 साल की भी
सूरत. अहिंसा परमो धर्म का मूलमंत्र धारण कर चुकीं जैन साध्वियां अब सेल्फ डिफेंस भी सीख रही हैं। सूरत के गोपीपुरा में 9 नवंबर को एक साध्वी से छेड़छाड़ की घटना के बाद से 50 साध्वियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है।
इनमें 20 साल से 60 साल तक की उम्र की साध्वियां हैं। जीवन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशित गांधी का कहना है कि देश में संभवत: यह पहली बार है कि इतनी साध्वियां आत्मरक्षा करना सीख रही हैं। जैन साधु-साध्वी सुरक्षा सेल की ओर से राष्ट्र सेविका समिति की महिलाएं इन्हें प्रशिक्षण दे रही हैं।
इसकी शुरुआत कैलाशनगर जैन उपाश्रय में की गई है। राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही दर्शन के अनुरूप कार्य करती है। राष्ट्र सेविका समिति की स्वयं सेविका शिवानी शाह ने बताया कि जैन धर्म में हथियारों को हाथ लगाना मना है। इसका ट्रेनिंग में ख्याल रखा गया है। निशस्त्र रहते हुए खुद की रक्षा कैसे की जाए, यह सिखाया जा रहा है।

2307 views