6500 गांवों में दस्तक दी सहज भुगतान सेवा वाहनों ने
इंदौर। प्रदेश शासन की लोक प्रिय योजना इंदिरा गृह ज्योति योजना एवं इंदिरा किसान ज्योति योजना का मप्रपक्षेविविकं रोज 245 गांवों में विशेष रथनुमा वाहनों के माध्यम से प्रचार कर रही हैं। कंपनी के 49 सहज भुगतान सेवा वाहन रोज 5-5 गांवों में घूम रहे हैं। 15 जनवरी तक मालवा और निमाड़ के करीब 6500 गांवों में दोनों ही योजनाओं का प्रचार किया गया हैं। ये वाहन चलित शिविर के रूप में भी कारगर साबित हो रहे हैं।
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिहं के निर्देशानुसार दोनों ही योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी विशेष तरीके से दी जा रही हैं। कंपनी ने अक्टूबर अंत से सहज भुगतान सेवा वाहनों को रथनुमा तैयार किया गया हैं। ये वाहन औसतन रूप से पांच गांवों में रोज पहुंच रहे हैं। वर्तमान में कुल 49 वाहन कंपनी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भ्रमण कर रहे हैं। ढाई माह में ये वाहन 6500 गांवों में पहुंच चुके हैं, इन वाहनों में लाइनमैन भी होते हैं, जो चलित शिविर के रूप में ग्रामीणों की बिजली समस्याओं को समाधान करा रहे हैं। इन वाहनों में 1 रूपए यूनिट में अधिकतम 100 यूनिट बिजली देने की इंदिरा गृह ज्योति योजना का प्रचार किया जा रहा हैं। इसी तरह किसानों का बिल आधा यानि 1400 रूपए हार्स पावर की बजाए 700 रूपए हार्स पावर करने वाली योजना इंदिरा किसान ज्योति का भी व्यापक प्रचार इन वाहनों के माध्यम से किया जा रहा हैं। श्री नरवाल ने बताया कि ये सभी वाहन रोज कुल 245 गांवों में प्रचार कर रहे हैं। अब तक इन वाहनों ने कंपनी क्षेत्र के 6500 गांवों से ज्यादा में भ्रमण कर लगभग 16 लाख ग्रामीणों को जानकारी मुहैया कराने का काम किया हैं। ये वाहन प्रदेश शासन की बिजली समस्या समाधान की योजना काल सेंटर 1912 के प्रभावी ढंग से उपयोग एवं अन्य बिजली सुविधाओं, आन लाइन, कैशलैंस पैमेंट के तरीके भी बताने का काम कर रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से बिजली के भुगतान को आन लाइन तरीके से प्राप्त भी किया जा रहा हैं। साथ ही वाहन में बैठे लाइनमैन के माध्यम से बिजली समस्याओं के मौके पर त्वरित समाधान हो रहा हैं, इससे ये सहज भुगतान सेवा वाहन चलित शिविर के रूप में भी काम करते नजर आ रहे हैं। अब तक इन वाहनों के माध्यम से कंपनी को छः करोड़ का राजस्व भी घरेलू, गैर घरेलू, कृषि कनेक्शनों के बिल के विरूद्ध प्राप्त हो चुका हैं।
1006 views





