*कुक्षी तथा गंधवानी में आबकारी विभाग के द्वारा लाखों रुपये की अवैध शराब सहित वाहन जप्त*
धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त गंधवानी एवं कुक्षी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश के दौरान ग्राम कुक्षी, बारुणपुरा, रामपुरा में बजाज पल्सर तथा हीरो पैसन मोटरसाइकिल से परिवहन की जा रही हाँथ भठ्ठी शराब जप्त कर आरोपीगण विकास, कैलाश, अनिल को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में कुल 140 लीटर हाँथ भठ्ठी मदिरा तथा 3400 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। सैम्पल लेकर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत कुल पाँच प्रकरण कायम किये गए।शराब तथा वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 2,30,000/-रु है।
उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश जैन, प्रशांत मंडलोई, आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, एकता सोनकर, राजेन्द्र चौहान तथा धार सरदारपुर, बदनावर, कुक्षी गंधवानी के आरक्षकगण की टीम के द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई।






