*CAA विरोधी प्रदर्शनों के कारण लगे जाम में फंसे एयरलाइंस कर्मचारी, 36 उड़ानें प्रभावित*
दिल्ली में नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे पर लगे जाम में कई विमानन कंपनियों के कर्मचारी व यात्री फंस गए हैं। इससे 16 फ्लाइट लेट हुई हैं जबकि इंडिगो ने 20 उड़ानें रद्द व रिशेड्यूल की हैं। वहीं, विस्तारा ने भी यात्रियों की फ्लाइट छूटने पर उन्हें अगली फ्लाइट में बैठाने की बात कही है।
1453 views





