*सपना चौधरी के डांस के दौरान मची भगदड़ में युवक की मौत, 6 लोग घायल*
बिहार के बेगूसराय जिले के भरौल में कल रात भरौल छठ महोत्सव में डांसर सपना चौधरी का डांस नजदीक से देखने के चक्कर में मंच पर अधिक संख्या में युवकों के चढ़ने से पंडाल धराशायी होने से मची भगदड़ में एक युवक की मृत्यु हो गयी व छह लोग घायल हो गये जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू में किया।भगदड़ में मृत भगबानपुर के बदिया गेहुनी निवासी साजन कुमार पासवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भरौल में पिछले 11 वर्षों से दो दिवसीय छठ महोतसव मनाया जाता है जिसमें करीब 50 हजार लोग भाग लेते हैं।कल रात हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के चलते महोत्सव में भारी भीड़ थी।






