*अंतरराज्यीय लूट एवं डकैती में 6 वर्षों से फरार इनामी बदमाश को पकड़ने में क्राइम ब्रांच को मिली सफलता*

*अंतरराज्यीय लूट एवं डकैती में 6 वर्षों से फरार इनामी बदमाश को पकड़ने में क्राइम ब्रांच को मिली सफलता*

*गैंग के सरगना मुख्य आरोपी मुकेश भील को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने किया क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला*

धार। जिले में लंबे समय से फरार एवं स्थाई वारंटियो की धड़पकड हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने निर्देशित किया था।
क्राईम ब्रांच प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाना बाग व थाना टांडा का लूट व डकैती जैसे जघन्य अपराधों में फरार आरोपी मुकेश पिता रिछू भील निवासी घुडदलिया थाना टांडा अपने साथियों के साथ हाट बाजार करने टांडा आने वाला है, जिसने फ्रेंच दाढी और नीले रंग का चेक्स शर्ट व काला लोवर पहना है।
मुखबिर की सूचना होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस व क्राईम ब्रांच की टीम थाना टांडा की ओर रवाना किया गया। टीम द्वारा नरवाली रोड टांडा पहुचकर थाना प्रभारी टांडा सूचना दी एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नरवाली के आगे गुराडिया फाटा टांडा बोरी रोड पर नाकाबंदी की गई। शाम करीब 07:30 बजे बिना नम्बर की सीडी डिलक्स मोटर सायकल पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिए का एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को दूर से देखकर घबराकर आरोपी ने गाडी तेजी से भगाने का प्रयास किया, एवं गाडी स्लिप होने से मोटरसायकल सहित गिर गया। जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़कर लिया। मोटरसाइकिल से गिरने के कारण आरोपी के दाहिने पैर में चोट लगी। टीम द्वारा उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मुकेश पिता रीछू निनामा जाति भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम घुडदलिया भिलाला फलिया थाना टांडा जिला धार बताया।
आरोपी मुकेश के विरूद्ध थाना बाग व थाना टांडा में 2014 से विभिन्न धाराओ में 7 प्रकरण दर्ज हैं। औऱ विगत 6 वर्षों से फरार चल रहा था।
आरोपी मुकेश को पुलिस टीम जैसे ही लेकर आगे बढी वैसे ही अचानक चार पांच मोटर सायकलो पर तीन-तीन चार-चार बैठे बदमाश नरवाली की तरफ से आए तथा आरोपी मुकेश को छुडवाने की नियत से क्राईम ब्रांच टीम के सामने अपनी मोटर सायकले अडाकर टीम का रास्ता रोक लिया, तथा पुलिस टीम पर पथराव व हथियारो से फायर करना शुरू कर हमला बोल दिया। क्राईम ब्रांच की टीम ने स्वयं का एवं पकड़े गए आरोपी का बचाव करते हुए घेराबंदी किये हुए बदमाशो का डटकर मुकाबला करते हुए उनको खदेडने के लिए चार राउंड हवाई फायर किये। कुछ ही समय में टांडा तरफ से थाना मोबाईल को आते देख सभी बदमाश अपनी अपनी मोटर सायकलो से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। हमले के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई। उक्त घटना में तीन नामजद व 15-20 अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध थाना टांडा में अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी मुकेश एक बहुत ही खतरनाक अपराधी होकर अतर्राज्यीय लूट, डकैती गिरोह का मुख्य आरोपी है। प्राप्त जानकारी अनुसार मुकेश के विरूद्ध सम्पूर्ण भारत के महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बडे-बडे राज्यों में अपराध होकर एक शातिर फरार आरोपी है।

*पुलिस थानों पर लगा प्रश्न चिन्ह ????अपराधियों को पकड़ने का काम सिर्फ क्राइम ब्रांच को*   

विगत वर्षों में जितने भी बड़े अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आये हैं उन्हें पकड़ने का श्रेय क्राइम ब्रांच की टीम को ही जाता है। जिले में क्राइम ब्रांच के अलावा जिला पुलिस बल भी जिले के थानों पर तैनात हैं। क्या उन्हें आरोपी नहीं मिलते या पुलिस थानों पर तैनात कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति जानबूझकर लापरवाही बरतते है। उनका रटारटाया एक ही जवाब पुलिस जांच कर रही हैं आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस थानों पर पदस्थ अधिकारियों व जवानों का ध्यान सिर्फ पैसे कमाने में लगा रहता है। लाईन अटैच होने पर वह बेचैन रहते हैं। यह विचारणीय प्रश्न है? पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस औऱ ध्यान देना होगा। सवाल उठता है कि क्या क्राइम ब्रांच की टीम ही पूरे के अपराधियों को पकड़ने जायेगी। जबकि धार जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं और जिले में 7 तहसील व 13 विकास खंड हैं। जिले की अंतिम तहसील की दूरी जिला मुख्यालय से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर है। 

1651 views