सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

*सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम*

– *अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में ‘वृहद पौधरोपण महाअभियान’*
– *प्राथमिक सहकारी समिति में गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं*
– *गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में लगेगी शुगर फैक्ट्री*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा लगाया। इस तरह उन्होंने ‘एक पेड़ नाम मां के नाम’ अभियान के तहत यह पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी हरित सहकार अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत अपेक्स बैंक मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में पौधारोपण किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक एक पखड़ावे में सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वां वर्ष शुरू हुआ है। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। मध

1340 views