विजयवर्गीय पहुंचे एमवाय अस्पताल घायलों से की मुलाकात, परिजनों को सांत्वना दी

*विजयवर्गीय पहुंचे एमवाय अस्पताल घायलों से की मुलाकात, परिजनों को सांत्वना दी*

इंदौर। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार जिले के चिकलिया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आज इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायल नागरिकों से मुलाकात की। उनकी स्थिति की जानकारी ली एवं परिजनों से संवाद कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मौजूद चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का सर्वोत्तम और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार संवेदनशीलता के साथ हर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ होकर सुरक्षित अपने घर लौटें।

6231 views