मालवा प्रांत के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय महामंत्री ने किया युवाओं से आह्वान

*मालवा प्रांत के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय महामंत्री ने किया युवाओं से आह्वान

*

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बजरंग दल द्वारा आयोजित 7 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा
कि वर्तमान समय में धर्मांतरण, मतांतरण,नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा गौमाता के संरक्षण जैसे विषयों पर समाज में व्यापक जनजागरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए संगठित,जागरूक और संस्कारित युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत ह
है
समाज में बढ़ते धर्मांतरण और मतांतरण के प्रयास हमारी सांस्कृतिक जड़ों को कमजोर करने का कार्य करते हैं। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक जागरूक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जनजागरण का कार्य करे और अपने आसपास के लोगों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करे।
युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे समाज के बीच जाकर सेवा, संगठन और संस्कार के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें।
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाते हुए समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाना चाहिए।

गौसंरक्षण के विषय पर उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। समाज में गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके लिए संगठित प्रयास करना समय की आवश्यकता है।

प्रांत के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से आए 250 से अधिक कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक सहभागी बने हुए हैं।
बौद्धिक सत्र के दौरान उपस्थित शिक्षार्थियों ने विषयों को गंभीरता से सुना कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प ले रहे हैं । प्रशिक्षण वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए तैयार किया जा रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोटी प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार ,यश बचानी,मुकेश पाटीदार उपस्थित है

536 views