*सिंधिया ने ही नहीं भरा 33 लाख से ज्यादा का सम्पत्ति कर
इन दिनों इंदौर सहित मध्यप्रदेश के नगर निगमों में बकाया टैक्स वसूली को लेकर अभियान जोरों पर चल रहा है… बड़े बकायादारों को वसूली के लिए नोटिस देने के साथ उनके नाम भी सार्वजनिक किए जा रहे… इसी कड़ी में पता चला कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया से ही ग्वालियर निगम को करीब 33.32 लाख रुपए का सम्पत्ति कर वसूलना है… खबर है कि यह वसूली निगम को उनके कटोराताल स्थित सम्पत्ति से करना है… इस मुद्दे पर यहां की निगम परिषद् में कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे भी हल्ला मचा चुके..!
1943 views





