देरी पर मंत्री ने देश से मांगी माफी

देरी पर मंत्री ने देश से मांगी माफी

सिर्फ 5 मिनट लेट हुई थीं जापान की मंत्री

वायरल वीडियो में जापान की आर्थिक सुरक्षा मंत्री किमी ओनोडा दिखाई देती हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह कैबिनेट मीटिंग के लिए जा रही थीं. रास्ते में अचानक हुए सड़क हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया और वह समय पर नहीं पहुंच पाईं.

जापान में समय की पाबंदी को बहुत गंभीरता से लिया जाता है. यहां अगर कोई थोड़ा भी देर से पहुंचे तो उसे गलत माना जाता है. इसी वजह से जापान की एक मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वजह है-मीटिंग में सिर्फ पांच मिनट की देरी, और उसके बाद पूरे देश से मांगी गई माफी. वायरल वीडियो में जापान की आर्थिक सुरक्षा मंत्री किमी ओनोडा दिखाई देती हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह कैबिनेट मीटिंग के लिए जा रही थीं. रास्ते में अचानक हुए सड़क हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया और वह समय पर नहीं पहुंच पाईं. जैसे ही वह मीटिंग स्थल के पास पहुंचीं, टैक्सी से उतरते ही तेजी से दौड़ते हुए इमारत के अंदर चली गईं. हाथ में बैग लिए 43 साल के मंत्री तेजी से सीढ़ियां उतरते हुए मीटिंग रूम की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं. उनके साथ एक सहायक भी दौड़ता नजर आता है. उसी समय कैमरों ने वह पल भी रिकॉर्ड किया जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची मीटिंग रूम में पहुंचीं. कमरे में मौजूद सभी मंत्री खड़े होकर उनका स्वागत करते दिखाई दिए.

कुछ देर बाद कैमरा कमरे के अंदर घूमता है, जहां किमी ओनोडा की सीट खाली नजर आती है. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग के बाद मंत्री किमी ओनोडा ने पूरे देश से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि रास्ते में अचानक हुए सड़क हादसे की वजह से ट्रैफिक रुक गया था और वह समय पर नहीं पहुंच सकीं.उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए वह और ज्यादा सतर्क रहेंगी. हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस व्यवहार की तारीफ की. लोगों का कहना है कि नेताओं का इस तरह जिम्मेदारी लेना दुर्लभ होता जा रहा है.

एक यूजर ने लिखा कि मंत्री आमतौर पर मीटिंग में 15–20 मिनट पहले पहुंचने की आदत रखती हैं, जो उनके जिम्मेदार रवैये को दिखाता है.दूसरे यूजर ने लिखा,कुछ लोगों को यह ज्यादा लग सकता है, लेकिन यह जनता के भरोसे का सवाल है. जब नेता लोगों के समय का सम्मान करते हैं, तो पूरा देश उससे सीखता है.” जापान की संस्कृति में समय की पाबंदी को सम्मान और भरोसे की निशानी माना जाता है. वहां देर से पहुंचना अक्सर गैर-जिम्मेदार व्यवहार समझा जाता है.शायद यही वजह है कि पांच मिनट की देरी और उसके बाद मांगी गई माफी की यह घटना दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है.

1675 views