डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, आपात लैंडिंग से टला हादसा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, आपात लैंडिंग से टला हादसा*
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। लखनऊ के ला-मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें धुआं फैलने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई। समय रहते हेलीकॉप्टर उतार लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कौशांबी में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना था।

1273 views