ईरान-इस्राइल संघर्ष तेज, तेहरान में धमाकों से दहशत का माहौल

ईरान-इस्राइल संघर्ष तेज, तेहरान में धमाकों से दहशत का माहौल*
ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच तेहरान सहित कई इलाकों में लगातार हवाई हमले और बड़े-बड़े विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी के मेहराबाद एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए। रात भर शहर में धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीच ईरान ने भी इस्राइल पर मिसाइलों की नई लहर दागी है, जबकि सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र में कई ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने का दावा किया है। वहीं अमेरिका ने इस्राइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता और हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी है। बढ़ते हमलों के बीच पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

2881 views