रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत दौरे पर*
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा दो दिन का रहने वाला है। पुतिन के दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों को काफी कड़ा और सघन किया गया है। सुरक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भले ही पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे, लेकिन रूसी सुरक्षा एजेंसी की टीम पहले ही भारत में मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।






