हारमनी जैन ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते 4 पदक

हारमनी जैन ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते 4 पदक — मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन

इंदौर।
भुवनेश्वर (ओड़िशा) में सम्पन्न CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में शिशुकुंज स्कूल, इंदौर की प्रतिभाशाली तैराक हारमनी जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक जीतकर शहर और राज्य का गौरव बढ़ाया है।
हारमनी जैन ने
50 मीटर बटरफ़्लाई,
100 मीटर बटरफ़्लाई,
200 मीटर बटरफ़्लाई में शानदार प्रदर्शन कर 3 ब्रॉन्ज पदक जीते,
वहीं मिडले रिले में टीम के साथ सिल्वर पदक हासिल किया।
यह प्रतियोगिता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ दुबई, ओमान और कतर के विदेशी ज़ोन के प्रतिभाशाली तैराकों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है।
हारमनी की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ-साथ कोच अस्मित गोयले, स्विमिंग अकादमी तथा विद्यालय प्रबंधन का विशेष योगदान रहा है।
इस शानदार प्रदर्शन ने हारमनी के उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को और सशक्त किया है तथा यह उपलब्धि मध्यप्रदेश और शिशुकुंज परिवार के लिए गर्व का विषय है।
भवदीय,

3953 views