आरबीआई कर सकता है रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती

आरबीआई कर सकता है रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती*
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी मौद्रिक समीक्षा बैठक में रिजर्व बैंक (आरबीआई) ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की और कटौती कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह मौजूदा हालात में सर्वोत्तम संभावित विकल्प होगा। अध्ययन में कहा गया कि मौद्रिक नीति के तहत रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करना उचित और तर्कसंगत है। ऐसा अनुमान इसलिए जताया गया है क्योंकि अगले वित्त वर्ष में भी खुदरा मुद्रास्फीति के नरम रहने की संभावना है।

7102 views