प्राकृतिक गैस महंगी, बढ़ सकती हैं CNG-PNG की कीमतें*
वाहनों के लिए सीएनजी और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस की जुलाई महीने की कीमत में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ईरान पर इस्राइल के सैन्य हमले के कारण तेल की कीमतों में उछाल के कारण ऐसा हुआ है। CNG गैस की लागत बढ़ने का सीधा असर यह होगा कि सीएनजी और पीएनजी के खुदरा विक्रेता कंपनिओं मसलन आईजीएल आदि का मार्जिन कम हो जाएगा। इस वृद्धि से अगर इन कंपनियों को परेशानी होती है, तो निकट भविष्य में वे सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। सरकारी कंपनियों की ओर से संचालित गैस उत्पादन फील्ड से निकली गैस की कीमत में मासिक आधार पर यह बढ़ोतरी हुई है और इस गैस का मूल्य अब 6.41 डॉलर से बढ़ाकर 6.75 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गई है।






