प्रधानमंत्री मोदी का वडोदरा में रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने किया पुष्प वर्षा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर वडोदरा में रोड शो के जरिए यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने मोदी पर पुष्प वर्षा कर सम्मान व्यक्त किया। मोदी गुजरात में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कर्नल सोफिया के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, “हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं,” और इस मौके को गर्व का पल बताया। उनकी जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने कहा कि मोदी ने महिलाओं को ऊंचा उठाया है, और अब सोफिया सिर्फ उनकी बहन नहीं, पूरे देश की बहन बन गई हैं।






