एसबीआई ने एफडी पर घटाया ब्याज, नई दरें 16 मई से लागू

एसबीआई ने एफडी पर घटाया ब्याज, नई दरें 16 मई से लागू*
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की है। यह कटौती तीन करोड़ रुपये से कम की घरेलू जमा पर लागू होगी और इसका असर सामान्य और वरिष्ठ नागरिक दोनों पर पड़ेगा। नई ब्याज दरें 16 मई से लागू हो चुकी हैं। दो से तीन वर्ष से कम अवधि की एफडी पर अब अधिकतम 6.7 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि तीन से पांच साल की एफडी पर 6.55 फीसदी और पांच से 10 साल की एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज दर निर्धारित की गई है।

3015 views