गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसक्स 800 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसक्स 800 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी भी लुढ़का*
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई। पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 880.34 अंक फीसदी गिरकर 79,454.47 पर बंद हुआ। इसे काफी हद तक सीमित कारोबार माना जा रहा है। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 265.80 अंक फीसदी गिरकर 24,008 अंक पर आ गया।

1139 views