ऑपरेशन सिंदूर के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल, 14 मई को मंत्रालय करेगा रक्तदान

ऑपरेशन सिंदूर के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल, 14 मई को मंत्रालय करेगा रक्तदान*
भारत-पाक हवाई हमलों के बीच देश अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय व संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय बैठक कर खाद्यान्न आपूर्ति, फसल उत्पादन व किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान-जय अनुसंधान के मंत्र के साथ देश हर मोर्चे पर तैयार है। मंत्री ने बताया कि गेहूं, चावल, दालें, फल-सब्जी और तिलहन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और खरीद भी जारी है। किसी खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 14 मई को कृषि मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी रक्तदान करेंगे, जिससे यह संदेश जाए कि हम भी देश सेवा में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

1675 views