निशिकांत दुबे ने सिंधु जल संधि की रोक पर जताई खुशी, कहा- पाकिस्तान बिना पानी मरेगा*
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद पर समर्थन छोड़ने की शर्त रखी गई है। इसके अलावा, अटारी बॉर्डर को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। पाकिस्तानियों के लिए भारत यात्रा पर वीजा छूट योजना भी रद्द कर दी गई है, और मौजूदा SPES वीजा धारकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। भा.ज.पा. सांसद निशिकांत दुबे ने इस निर्णय पर खुशी जताई और इसे 56 इंच का सीना बताया।






