PM मोदी आज बिहार दौरे पर, मधुबनी से देंगे 13,500 करोड़ की सौगात*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के मधुबनी दौरे पर हैं, जहां वे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल, पिपरा-सहरसा और सहरसा-समस्तीपुर के बीच नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा सुपौल-पिपरा, हसनपुर-बिथान और खगड़िया-अलौली रेल लाइनों का उद्घाटन और छपरा व बगहा में दो रेल ओवरब्रिज राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री का पहला सार्वजनिक संबोधन होगा, जिसमें वे देश की श्रेष्ठ पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।






