*PM मोदी करेंगे ‘WAVES 2025’ को संबोधित, भारत को वैश्विक मीडिया हब बनाने की पहल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 से 4 मई तक मुंबई में होने वाले पहले विश्व श्रव्य-दृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES 2025) के दौरान वैश्विक मीडिया संवाद को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह ‘भारत में सृजन, विश्व के लिए सृजन’ दृष्टिकोण के तहत भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने की आधारशिला रखेंगे। ‘वेव्स’ समिट का उद्देश्य विभिन्न देशों के रचनाकारों को एक मंच पर लाना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में एआई-संचालित स्टोरीटेलिंग, वर्चुअल प्रोडक्शन, ग्रीन कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के नए प्रारूपों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, युवा रचनाकारों के लिए पिचिंग अवसर और वैश्विक कंटेंट एक्सचेंज पर भी चर्चा होगी। यह आयोजन भारत की सृजनात्मक क्षमता को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






