सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता पर सुनवाई जारी*
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता पर याचिकाओं की सुनवाई कल, 17 अप्रैल से फिर होगी। कोर्ट ने मामले में दो महत्वपूर्ण सवाल उठाए – क्या इसे उच्च न्यायालय को सौंप दिया जाए और वकील किन बिंदुओं पर बहस करना चाहते हैं। याचिकाकर्ताओं ने कानून की खामियां गिनाईं, जबकि सरकार ने इसके पक्ष में दलीलें दीं। कोर्ट ने ‘वक्फ बाय यूजर’ प्रावधान पर भी सवाल किए और केंद्र से इस बारे में स्पष्टता मांगी। याचिकाकर्ताओं में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, और राजीव धवन ने दलीलें दीं, जबकि केंद्र ने कानून का समर्थन किया और सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई की अपील की।

1474 views