शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ का बड़ा असर

शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ का बड़ा असर*
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 4000 अंकों तक गिरा, लेकिन बाद में 2226 अंक नीचे बंद हुआ। निफ्टी भी 742 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला माना जा रहा है, जिससे एशियाई बाजारों में व्यापक बिकवाली हुई। इस फैसले से चीन, भारत और अन्य देशों के निर्यात पर असर पड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

1876 views