एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में नया रेट

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में नया रेट*
देश की आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगी। नई दरें सोमवार आधी रात से प्रभावी हो गई हैं। नई दरों के मुताबिक, घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला सिलेंडर अब 503 रुपये की जगह 553 रुपये में मिलेगा।पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि तेल कंपनियों को गैस की आपूर्ति में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए ये कदम उठाया गया है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ने का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जाएगा। पुरी ने कहा कि हर 2-3 हफ्ते में कीमतों की समीक्षा की जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है, ऐसे में भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की संभावना जताई गई है।

1608 views