राहुल गांधी की ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ पदयात्रा को मिला ज़बरदस्त समर्थन

राहुल गांधी की ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ पदयात्रा को मिला ज़बरदस्त समर्थन*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बेगूसराय पहुंचे और ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ पदयात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी के स्वागत में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। राहुल गांधी के साथ कन्हैया कुमार समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस समर्थक सफेद टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा में शामिल हुए। बेगूसराय के आईटीआई मैदान से शुरू हुई यात्रा सुभाष चौक होते हुए कपस्या तक पहुंची। जगह-जगह लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कन्हैया कुमार ने लोगों से इस आंदोलन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए यह यात्रा जरूरी है। पदयात्रा के बाद कपस्या में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद राहुल गांधी पटना रवाना हो गए, जहां वे संविधान सुरक्षा सम्मेलन और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

2412 views