भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश : सुशासन और सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश : सुशासन और सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता*
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और सुशासन व सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश की जनता भाजपा के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जिसका असर चुनावी जनादेश में भी नजर आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश के हर कोने में गरीबों और वंचितों की सेवा में जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकारें देश के विकास और हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

1340 views