पीएम मोदी थाईलैंड पहुंचे, बिम्सटेक सम्मेलन में होंगे शामिल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे हैं, जहां वे बैंकॉक में प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात करेंगे और बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में पीएम मोदी नेपाल और बांग्लादेश के नेताओं से भी मिल सकते हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी थाईलैंड के प्रमुख मंदिर वाट फो का दौरा करेंगे, जो लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। 4 से 6 अप्रैल तक पीएम मोदी श्रीलंका भी जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे।






