-स्वर्णिम फ़ाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 250 बाल दिव्यांग बच्चों की नि: शुल्क सर्जरी 
-वीरेन्द्रकुमार जैन के सहयोग से 1250 बच्चों की सर्जरी हो चुकी है
इंदौर, 2 अप्रैल । स्वर्णिम फ़ाउंडेशन इंदौर द्वारा बाल दिव्यांग निवारण सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इसके फ़ोल्डर का विमोचन गौसेवा के लिए समर्पित एवं पच्चीस हज़ार गायों की सेवा कर रहे स्वामी अच्युतानंदन महाराज द्वारा किया गया।विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि गौसेवा की ही तरह नि: शुल्क बाल दिव्यांग सर्जरी सेवा है जिन्हें अपने पैरों पर खड़े होने एवं चलने योग्य बनाया जा रहा है।
संस्थापक वीरेंद्र कुमार जैन नें बतलाया कि जो बच्चे रेंग कर या मेंढक की तरह चलते हैं उनकी नि: शुल्क सर्जरी कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है ।यूनिक हास्पिटल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध अस्थि संधि जोड़ एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ प्रमोद पी नीमा द्वारा बच्चों की नि: शुल्क सर्जरी की जावेगी।संस्था के अध्यक्ष विवेक शारदा जैन ने बतलाया की मरीज़ के साथ उनके एक अटेंडेंट के रहने एवं खाने की व्यवस्था भी की गई है ।ज़रूरत होने मरीज़ के जाने आने के खर्च की भी व्यवस्था भी फाउंडेशन द्वारा की जावेगी ।
संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में एवं सहयोग से पिछले वर्षों में फाउंडेशन द्वारा लगभग 1250 बच्चों की सर्जरी की जा चुकी है । इस वर्ष 250 बच्चों की सर्जरी करने का लक्ष्य रखा गया है।नि: शुल्क सर्जरी 31 दिसंबर 2025 तक लगातार चलेगी।सर्जरी दशहरा मैदान के सामने स्थित यूनिक अस्पताल में होगी।






