एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, नए वित्त वर्ष में बढ़ेगा टोल*
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर यात्रा नए वित्त वर्ष से महंगी हो सकती है। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़ाया जाएगा। इसके लिए यूपीडा सलाहकार कंपनी का चयन करेगा। माना जा रहा है कि टोल दरों में कम से कम 5% की वृद्धि हो सकती है। टोल शुल्क की गणना एकतरफा यात्रा, रिटर्न यात्रा और मासिक पास के आधार पर होगी। आमतौर पर टोल शुल्क में वृद्धि हर साल 1 अप्रैल से थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है। पिछले वर्ष आम चुनाव के कारण टोल दरों में मामूली बढ़ोतरी हुई थी, जिसका असर केवल भारी वाहनों पर डाला गया था, जबकि दोपहिया, तिपहिया और कार जैसे वाहनों को राहत दी गई थी।






