महापौर एवं नगर अध्यक्ष द्वारा ब्रिलियंट क्नेवेक्शन सेंटर में मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व तैयारियों का किया अवलोकन

महापौर एवं नगर अध्यक्ष द्वारा ब्रिलियंट क्नेवेक्शन सेंटर में मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व तैयारियों का किया अवलोकन

इंदौर ।आगामी 24,25 फ़रवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर भोपाल में तैयारिया जोरो पर है इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को इंदौर पहुंच रहे है मुख्यमंत्री द्वारा शहर के सभी व्यापारियों उद्योगपतियों से चर्चा कर उन्हें समिट में आमंत्रित भी करेंगे, ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में होने वाली इस मीटिंग की तैयारियों का पूर्व अवलोकन नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा एवं महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किया गया ।इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर सयोजक धीरज खंडेलवाल भी उपस्थित रहे ,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज़्यादा आकर्षण इंदौर के प्रति होता है मुख्यमंत्री जी उसी विजन से आज इंदौर आ रहे है वहीं सभी इन्वेस्टर्स व्यापारियों उद्योगपतियो से चर्चा कर आमंत्रित करेंगे ।

1742 views