महाकुंभ के बाद ट्रैफिक जाम पर सख्त हुए सीएम योगी*

महाकुंभ के बाद ट्रैफिक जाम पर सख्त हुए सीएम योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ के बाद अयोध्या और वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं के भारी जाम में फंसने का संज्ञान लिया है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में भीषण जाम लग गया था। अयोध्या में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने से हालात गंभीर हो गए। सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर 25 किमी लंबा जाम लग गया।सीएम योगी ने साफ कहा कि यदि आगे कहीं भी जाम की स्थिति बनी तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इससे पहले भी उनके निर्देश पर अधिकारियों ने कार्रवाई की थी, जिससे यातायात सुचारु हुआ था।

1742 views