अदाणी मामले पर पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का निशाना

अदाणी मामले पर पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का निशाना*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अदाणी समूह को लेकर दिए गए जवाब पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि “भारत में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला!” उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अदाणी समूह के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे हैं। राहुल ने कहा, “जब मित्र का जेब भरना राष्ट्र निर्माण है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति की लूट निजी मामला बन जाती है।” अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से अदाणी समूह को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि यह एक निजी मामला है। कांग्रेस इसे भ्रष्टाचार पर बचाव बता रही है और पीएम मोदी पर हमलावर है।

1608 views