आराध्या बच्चन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी किया

आराध्या बच्चन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी किया*
दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या की याचिका पर गूगल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में आराध्या ने उनके स्वास्थ्य पर भ्रामक सामग्री हटाने की मांग की है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को तय की है। अदालत ने पहले भी यूट्यूब चैनलों को इस तरह की गलत जानकारी फैलाने से रोकने का आदेश दिया था।

1876 views