वोटिंग से पहले ही बिखर रही AAP : आरकेपुरम रैली में पीएम मोदी का प्रहार*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 फरवरी के बाद दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है और इस बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटिंग से पहले ही ‘झाड़ू’ के तिनके बिखर रहे हैं और पार्टी के नेता उसे छोड़ रहे हैं क्योंकि लोग ‘आपदा’ से नफरत करते हैं।पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि AAP ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं और दिल्लीवासियों से भाजपा को मौका देने की अपील की। उन्होंने डबल इंजन सरकार का वादा करते हुए कहा कि भाजपा गरीबों और मिडिल क्लास के जीवन को खुशहाल बनाएगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार है और दिल्ली में भी गलती से AAP सरकार नहीं आनी चाहिए, जो फिर पांच साल बर्बाद कर दे।पीएम मोदी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है, जिससे हजारों रुपये की बचत होगी।






