*आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के स्मृति दिवस अवसर पर प्रदेश के ख्यात पेटरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय जैन को विद्यासागर अवार्ड से किया गया सम्मानित*
इंदौर। इंदौर सहित पूरे देश में दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के महापारायण दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता और सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसाइटी, इंदौर के सयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के ख्यात पेटरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय जैन को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रमुख रूप से संस्थापक राहुल सेठी, पूर्व राज्य मंत्री योगेन्द्र महंत, परामर्शदाता संजय पाटोदी, अध्यक्ष आशीष निधि जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित आरती काला, कमलेश रानी बडजात्या, वेलफ़ेयर सोसाइटी की महासचिव जूली सुधीर जैन, पंकिल जैन, नितिन शाह, डॉक्टर विवेक जोशी, डॉक्टर अनुरेश जैन सहित अस्पताल की पूरी टीम उपस्थित थी। आभार डॉक्टर अमन जैन ने माना ओर संचालन संस्थापक राहुल सेठी ने किया।
1876 views





