पीएम मोदी ने बजट 2025 को बताया ‘जनता जनार्दन का बजट

पीएम मोदी ने बजट 2025 को बताया ‘जनता जनार्दन का बजट*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2025 की सराहना करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट बचत, निवेश और ग्रोथ को बढ़ावा देगा। पीएम ने ‘ज्ञान भारत मिशन’ के तहत एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण, न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा और गिग वर्कर्स के लिए ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जैसी घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया। साथ ही, एससी, एसटी और महिला उद्यमियों के लिए बिना गारंटी के ₹2 करोड़ तक के लोन की योजना को भी बड़ा कदम करार दिया।

1407 views