अयोध्या राम मंदिर को लेकर नया अपडेट, इस डेट तक तैयार हो जाएगी ‘राम दरबार’ की मूर्ति

अयोध्या राम मंदिर को लेकर नया अपडेट, इस डेट तक तैयार हो जाएगी ‘राम दरबार’ की मूर्ति*
अयोध्या राम मंदिर को लेकर नया अपडेट आया है। राम दरबार मूर्ति की प्रगति के बारे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि सिर्फ ‘राम दरबार’ की मूर्ति नहीं, बल्कि अन्य 7 मंदिरों की मूर्तियां जयपुर में तैयार हो रही हैं। ‘राम दरबार’ की मूर्ति 31 जनवरी या 15 फरवरी तक पूरी हो सकती है। उधर, राम मंदिर के भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय समीक्षा बैठक भी सोमवार से होगी। इस बैठक को लेकर समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र रविवार की सायं अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद श्रीरामजन्म भूमि में निर्माणाधीन कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परकोटे व लोअर प्लिंथ में अलग-अलग लगाए जाने वाले रामायण के एपिसोड को लेकर विशेषज्ञों से चर्चा की।

3216 views