लखनऊ में चीन के एचएमपीवी वायरस का पहला मामला, महिला पॉजिटिव

लखनऊ में चीन के एचएमपीवी वायरस का पहला मामला, महिला पॉजिटिव*
चीन के वायरस एचएमपीवी ने लखनऊ में दस्तक दे दी है। शहर की एक महिला की जांच के बाद निजी लैब ने उन्हें एचएमपीवी पॉजिटिव करार दिया है। महिला को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से रात 11 बजे बलरामपुर अस्पताल में एडमिट किया गया। निजी लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। आगे की जांच के लिए सैंपल को केजीएयू भेजा गया है। महिला को अस्पताल के वार्ड नंबर 11 के आइसोलेशन में रखा गया है। नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है। 60 वर्षीय महिला लखनऊ के कैंट क्षेत्र की निवासी है।

2747 views