अ.भा.मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सोनकच्छ ने द्वितीय प्रांतीय बैठक “धरोहर” में की शिरकत

*अ.भा.मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सोनकच्छ ने द्वितीय प्रांतीय बैठक “धरोहर” में की शिरकत*

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सोनकच्छ से प्रांतीय अंचल प्रमुख मनीषा लाठी ने बताया कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन मध्यप्रदेश की द्वितीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक *धरोहर* का आयोजन दिनांक 6 जनवरी 2025,सोमवार को खरगोन में संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश में मारवाड़ी महिला समिति की 51 शाखाएं हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य सेवा गतिविधियां है। शाखा की ओर से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इंदु सोमानी, पूर्व अध्यक्ष एवं अंचल प्रमुख मनीषा लाठी एवं अध्यक्ष मीना राठी ने नेत्रदान पर नाटिका प्रस्तुत कर नेत्रदान महादान के लिए बहनों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन मुंदडा, प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इंदु गर्ग, अंशु गुप्ता माया सिंहल सभी उपस्थित रही। खरगोन शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और उनकी टीम ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। सोनकच्छ की नेत्रदान पर प्रस्तुति के अतिरिक्त अन्य शाखाओं द्वारा पर्यावरण, देश भक्ति, लव जिहाद, स्वच्छ भारत अभियान, आदि विषयों पर नाटिकाएं प्रस्तुत कर प्रभावी संदेश दिए गए। इस बैठक में प्रांत के आगामी प्रकल्पों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।नेत्रदान पर सोनकच्छ की नाटिका को वहां उपस्थित सभी बहनों ने सराहा। अंत में राष्ट्रगान एवं सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

1407 views