फरवरी से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ेगी*
स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने गुरुवार को 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हासिल की। ट्रायल सफल होने के बाद फरवरी माह से लंबी दूरी के लिए देशभर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन फर्राटा भरने लगेंगी। ये ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर कोटा डिवीजन में सफल परीक्षण का एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा होने का उल्लेख किया है। वीडियो में मोबाइल पर ट्रेन की गति और बगल में पानी से भरा गिलास दिखाया गया है। इसमें स्पष्ट नजर आ रहा है कि पानी व ट्रेन की रफ्तार स्थिर है। वंदे भारत स्लीपर का ट्रायल राजस्थान के बूंदी जिले में कोटा और लबान के बीच 30 किलोमीटर लंबे ट्रायल रन पर किया गया।






