बजट में पूंजीगत खर्च 10-12% बढ़ा सकती है सरकार: जेफरीज रिपोर्ट

बजट में पूंजीगत खर्च 10-12% बढ़ा सकती है सरकार: जेफरीज रिपोर्ट*
बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देने और हितधारकों में भरोसा पैदा करने के लिए मोदी सरकार आगामी बजट 2025-26 में पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) 10-12 फीसदी बढ़ा सकती है। जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा, सरकार के पूंजीगत खर्च में लगातार वृद्धि चुनावी साल के बाद अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत खर्च में दहाई अंकों में वृद्धि को लेकर 2025-26 के बजट पर कड़ी नजर रहेगी क्योंकि, चुनावी नतीजों को ध्यान में रखते हुए भी 2024-25 के बजट में पूंजीगत खर्च में 16 फीसदी की सालाना वृद्धि को बरकरार रखा गया था। जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, एक फरवरी, 2025 को पेश होने वाले बजट में पूंजीगत खर्च में 10-12 फीसदी सालाना वृद्धि की इसलिए भी जरूरत है, ताकि कैपेक्स और जीडीपी अनुपात को बनाए रखा जा सके। साथ ही, यह दर्शाया जा सके कि सरकार बुनियादी ढांचे में निवेश पर जोर दे रही है।

1809 views