शेयर बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 80 हजार के करीब पहुंचा, निफ्टी में 446 अंकों का उछाल

शेयर बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 80 हजार के करीब पहुंचा, निफ्टी में 446 अंकों का उछाल*
घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक नए साल में लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। वित्तीय, ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी से गुरुवार को बेंचमार्क सेंसेक्स 1,436 अंक चढ़कर दो सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,436.30 अंक उछलकर 79,943.71 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 1,525.46 अंक बढ़कर 80,032.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 445.75 अंक बढ़कर 24,188.65 अंक पर पहुंच गया।

1675 views