क्रिसमस और न्यू ईयर पर छुट्टियां मनाने पन्ना टाइगर रिजर्व आ रहे हैं,तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है

*क्रिसमस और न्यू ईयर पर छुट्टियां मनाने पन्ना टाइगर रिजर्व आ रहे हैं,तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है*

क्रिसमस और न्यू ईयर पर पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर करने आ रहे हैं तो आपको अपना प्लान थोड़ा बदलना पड़ सकता है,क्योंकि दोनों ही दिन आपको पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल और अभयारण्य भृमण में दिक्कतें हो सकती हैं,संयोगवश 25 दिसम्बर और 1 जनवरी को बुधवार का दिन पड़ रहा है, नियमानुसार बुधवार के दिन पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए सिर्फ हॉफ टाइम रहता है, यानी पर्यटक सिर्फ सुबह की शिफ्ट में ही पन्ना टाइगर रिजर्व, केन घड़ियाल अभ्यारण्य रनेहफाल और पांडवफाल आदि पर्यटनस्थलों की सैर कर लुत्फ उठा सकेंगे,बाकी सेकंड हॉफ में अवकाश होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है,आंकड़ों पर गौर करें तो इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघों के दीदार होने से पन्ना टाइगर रिजर्व टूरिस्टों की पहली पसंद बना हुआ है,अनुमान के मुताबिक क्रिसमस और न्यू ईयर पर पन्ना टाइगर रिजर्व के सभी टूरिस्ट क्षेत्र पर्यटकों से गुलज़ार रहेंगे ऐसे में बुधवार का विघ्न पर्यटकों को परेशानी में डाल सकता है।

2483 views