भस्म आरती में गूंजा ‘श्री महाकालेश्वर तव शरणम’, भांग और ड्राईफ्रूट से हुआ बाबा महाकाल का शृंगार

भस्म आरती में गूंजा ‘श्री महाकालेश्वर तव शरणम’, भांग और ड्राईफ्रूट से हुआ बाबा महाकाल का शृंगार*
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक शृंगार किया गया। भांग, ड्राईफ्रूट और पूजन सामग्री से बाबा महाकाल का त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित किया गया। सुबह 4 बजे बाबा महाकाल जागे और दिव्य दर्शन देने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया और बाबा महाकाल के अद्वितीय स्वरूप का दर्शन कर ‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष किया।”

2077 views