अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘आंबेडकर पर मेरा बयान तोड़ा-मरोड़ा गया’*
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1990 तक भारत रत्न से डॉ. भीमराव आंबेडकर को वंचित रखने का प्रयास किया।शाह ने संसद में संविधान स्वीकार करने के 75 साल पूरे होने के मौके पर हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा, “यह चर्चा संविधान निर्माताओं के योगदान, संविधान में निहित आदर्शों और देश की विकास यात्रा पर केंद्रित थी।”उन्होंने अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने पर नाराजगी जताई और कहा, “अगर मैं इस्तीफा दे दूं, तो भी उन लोगों को 15 साल वहीं बैठना है।” शाह ने आंबेडकर के योगदान का सम्मान करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए। इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।






